Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Jamshedpur News: मुआवजे की मांग पर भड़का गुस्सा, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में बस्तीवासियों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीताराम डेरा थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के समीप बुधवार को जिला प्रशासन और टाटा स्टील द्वारा हटाए गए अवैध अतिक्रमण के विरोध में गुरुवार को बस्तीवासियों ने सड़क जाम कर दिया. करीब 2 घंटे के जाम के बाद पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां और केंद्रीय बस्ती विकास कल्याण समित की पहल पर जाम तो हटा लिया गया मगर बस्ती वासियों ने साफ कर दिया है कि अगर उन्हें उचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं कराया जाता है तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम टाटा स्टील एवं जिला प्रशासन को भुगतने होंगे.

दुलाल भुईयां के छोटे भाई बलदेव भुईयां ने बताया

 दुलाल भुईयां के छोटे भाई बलदेव भुईयां ने बताया कि बुधवार को एक तरफ देश 75 वें संविधान दिवस के मौके पर संविधान की रक्षा करने का संकल्प ले रहा था दूसरी तरफ जमशेदपुर जिला प्रशासन के साथ मिलकर टाटा स्टील द्वारा दलित- आदिवासी मूलवासी और पिछड़ों के मकान पर बुलडोजर चल रहा था जो सरासर अन्याय है. उन्होंने बताया कि बगैर किसी पूर्व सूचना के 80 से भी अधिक मकानों को तोड़ा गया है. 

जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को मुआवजा 

जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को मुआवजा दे अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने टाटा स्टील को भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर प्रभावित परिवार का पुनर्वास और मुआवजा नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में टाटा स्टील का भी हुड़का जाम किया जाएगा. फिलहाल जाम हटने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस जरूर ली है मगर संभावित खतरे को लेकर तैयारी में भी जुट गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !