Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Dumka Rail Accident: दुमका रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगियां पटरी से उतरी, ट्रेनों का संचालन बाधित

Dumka: झारखंड की उपराजधानी दुमका में गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रामपुरहाट-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन (63081) की 2 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन स्टेशन पर ही पहुंच रही थी और उस समय उसकी गति काफी धीमी थी। इसी कारण इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की जानकारी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।

इस दुर्घटना के कारण इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन फिलहाल बंद कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पटरी और क्षतिग्रस्त इंफ्रास्ट्रक्चर की मरम्मत के बाद ही ट्रेनों का संचालन बहाल किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !