Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Pakur Brown Sugar Seized: पाकुड़ में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, टोटो चालक गिरफ्तार

Pakur: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की सप्लाई की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार और अंचल निरीक्षक शंभु दत्ता के नेतृत्व में गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान अंबेडकर चौक के पास से एक टोटो चालक को पकड़ा गया

अभियान के दौरान अंबेडकर चौक के पास से एक टोटो चालक को पकड़ा गया, जो छुपकर ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहा था. छापेमारी में युवक के पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 4.89 ग्राम), ₹2884 नकद, और एक टोटो वाहन बरामद किया गया.

गिरफ्तार युवक की पहचान आलम, पिता अंशु शेख

गिरफ्तार युवक की पहचान आलम, पिता अंशु शेख, निवासी चक्दमिया, पंचायत जयकिस्तोपुर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूप में हुई है.

पुलिस ने मौके पर सभी कानूनी औपचारिकताएं

पुलिस ने मौके पर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को थाना लाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुट गई है.

नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि नगर

नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सघन कार्रवाई चल रही है. वहीं अंचल निरीक्षक शंभु दत्ता ने कहा कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है और बहुत जल्द इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक भी पुलिस पहुँचेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !