Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Saraikela News: अमलगम स्टील कंपनी गेट पर मृतक मजदूर के परिजन व श्रमिक नेताओं पर बाउंसरों का हमला

कांड्रा : अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी गेट पर गुरुवार देर रात उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब मृतक मजदूर मनीष बाजपेयी की लाश के साथ धरना दे रहे जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री व मजदूर नेता राजीव पांडे पर अचानक प्रबंधन की ओर से आए बाउंसरों ने हमला कर दिया।

घटना के दौरान बाउंसरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे उनका सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं।इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनके सिर पर 8 टांके लगाए। राजीव पांडे ने बताया कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई, लेकिन किसी तरह अपनी जान बचाते हुए वे गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया।

जिसके बाद धरना दे रहे लोगों में आक्रोश फैल गया। मामला तूल पकड़ते ही कंपनी प्रबंधन और ठेकेदारों की ओर से बीच-बचाव कर करीब साढ़े 6 लाख रुपए मुआवज़े पर सहमति बनी।सूत्रों के अनुसार मृतक के परिजनों को 6 लाख रुपए का चेक दिया गया,जबकि अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार रुपए नकद अगले दिन देने पर सहमति बनी।

उधर, मजदूर नेता राजीव पांडे ने पूरे मामले की लिखित शिकायत कांड्रा थाना में दर्ज कराने की तैयारी कर ली है।मजदूर संगठन इस घटना को प्रबंधन की “तानाशाही प्रवृत्ति” बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !