Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का सितम शुरू, इस जिले का पारा पहुंचा 5 डिग्री,जानिए जिलों का नाम

Jharkhand: झारखंड के कई इलाकों में गुरुवार को ठंड ने जोर पकड़ लिया। सबसे कम तापमान सिमडेगा में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे राज्य में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।

सबसे ठंडे जिले

झारखंड में सबसे कम तापमान सिमडेगा में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला में पारा 5 डिग्री तक लुढ़क गया। खूंटी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, लोहरदगा में 7.3 डिग्री और हजारीबाग में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी रांची में भी ठिठुरन बढ़ गई है, यहाँ तापमान

 राजधानी रांची में भी ठिठुरन बढ़ गई है, यहाँ तापमान 8.5 डिग्री तक पहुंचा। लातेहार में 8.2 डिग्री और पश्चिमी सिंहभूम में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। भारत मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और उत्तर-पूर्व से आ रही तेज ठंडी हवाओं की वजह से राज्य भर में तापमान में यह भारी गिरावट आई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !