Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Barkagaon Police Major Action: बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 बोतल नकली शराब के साथ एक गिरफ्तार

Baragaon: बड़कागांव पुलिस ने अवैध और डुप्लीकेट शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 32 बोतल नकली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के पकरी बरवाडीह गांव में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने ग्राम पकरी बरवाडीह निवासी सुनील कुमार (उम्र करीब 30 वर्ष, पिता अंतू साव) के ठिकाने पर छापेमारी की।

छापामारी के दौरान, पुलिस ने सुनील कुमार को नकली शराब 

छापामारी के दौरान, पुलिस ने सुनील कुमार को नकली शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा। जब्त की गई डुप्लीकेट शराब आईकौनीक वाईट ब्रांड की थी, जिसमें 180 एमएल की 20 बोतल, 375 एमएल की 12 बोतल
कुल 32 बोतल डुप्लीकेट शराब सामिल है।

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार करने के बाद बड़कागांव थाना में कांड संख्या 276/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर धारा 274, 275, 249 बी.एन.एस. और 47 (ए) धारा के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !