Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-28

Jamshedpur News: बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्मों का 18वां महोत्सव 29-30 नवम्बर को

Jamshedpur: जमशेदपुर में वार्षिक लघु फिल्म महोत्सव शॉर्ट्स-2025 का 18वां संस्करण 29 और 30 नवंबर को सेंटर फॉर एक्सीलेंस, बिष्टुपुर जुबली पार्क गेट के पास (सीएफई) में आयोजित होगा। दोनों दिन शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस महोत्सव में 22 लघु फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनकी अवधि 3 से 29 मिनट के बीच होगी। इन फिल्मों में हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और मूक फिल्म शामिल है। फेस्टिवल की शुरुआत साइलेंट फिल्म फेट (निर्देशक- तथागत चौधरी) से होगी।

इसी के साथ झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने के 

 इसी के साथ झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निर्देशक विवेक उपाध्याय द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री झारखंड इलेेक्शन की विशेष स्क्रीनिंग भी की जाएगी। विवेक उपाध्याय जमशेदपुर के निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई में प्रोफेशनल फिल्ममेकर के रूप में कार्यरत हैं। जैन कॉलेज, जमशेदपुर के छात्र आदित्य सिन्हा की हिंदी फिल्म भी दिखाई जाएगी। 

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में 

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रोनाल्ड डी कोस्टा और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेविका पूर्वी घोष के रूप में मौजूद रहेंगी। इस संबंध में शुक्रवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के मीटिंग हॉल में संवाददाता सम्मेलन में टेक 5 कम्यूनिकेशन कोलकाता के चीफ तथा फिल्म डायरेक्टर तथागत भट्टाचार्य, रंगमंच के कलाकार गौतम शंकर दास, एसपीपी टाटा स्टील के शादाब अहमद एवं सिद्धार्थ सेन ने बताया कि इसमें जमशेदपुर, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता के फिल्मों का चयन किया गया है। 

पेशेवर निर्देशकों द्वारा बनाई गई ये फिल्में सामाजिक

पेशेवर निर्देशकों द्वारा बनाई गई ये फिल्में सामाजिक मुद्दों और रचनात्मक विषयों को प्रस्तुत करती हैं। पहले दिन 11 और दूसरे दिन 11 फिल्में दिखाई जायेगी। इस फिल्म महोत्सव में सभी फिल्मों के डायरेक्टर भी उपस्थित रहेंगें। तथागत भट्टाचार्जी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य झारखंड के उभरते फिल्म निर्माताओं को मंच प्रदान करना है। 

सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस 

सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (जमशेदपुर) और टेक 5 कम्युनिकेशंस (कोलकाता) द्वारा आयोजित इस महोत्सव ने बीते 17 वर्षों में कई स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन दिया है। फिल्म प्रेमियों के लिए शॉर्ट्स अब तक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला महोत्सव बन गया है।

आयोजकों को उम्मीद है कि शॉर्ट्स-2025 को 

 आयोजकों को उम्मीद है कि शॉर्ट्स-2025 को भी पहले के संस्करणों जैसी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलेगी। मालूम हो कि टाटा स्टील द्वारा समर्थित यह फिल्म फेस्टिवल सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीई), जमशेदपुर और टेक 5 कम्युनिकेशंस, कोलकाता का एक सहयोग है, जो वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। दोनों दिन कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ सेन द्वारा किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !