Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

Adityapur News: आदित्यपुर प्लास्टिक थैलों के खिलाफ आदित्यपुर नगर निगम की कार्रवाई, ऑन-द-स्पॉट वसूला जुर्माना

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम द्वारा वार्ड 20 में स्थित फल एवं सब्जी विक्रेता दुकानों में प्लास्टिक की जांच की गई। इस दौरान कई सारे सब्जी दुकानों में प्लास्टिक मिलने पर ऑन द स्पॉट फाइन काटी गई, जिसमें 100 और 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया।

इस संदर्भ में नगर निगम सिटी मैनेजर रवि भारतीय ने बताया कि प्लास्टिक थैला उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के थैले का उपयोग ज्यादा होने से पर्यावरण दूषित हो रहा है। पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए सभी को मिलकर इसका साथ देना होगा। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी प्लास्टिक की थैले का उपयोग कम कर सकें, उतना बेहतर होगा।

नगर निगम के पदाधिकारी देवाशीष प्रधान ने बताया कि क्वांटिटी के हिसाब से फाइन काटा जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक मुक्त आदित्यपुर बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !