Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

Ranchi News: धरती आबा संग्रहालय का उद्घाटन, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आदिवासी गौरव को नया आयाम

Ranchi: बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन परिसर में "धरती आबा संग्रहालय" और "क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा" पुस्तक का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्रालय के मंत्री जुएल ओराम और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि रहे।


जुएल ओराम ने बताया कि बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु को पहले बहुत उपेक्षा का सामना करना पड़ा था, लेकिन केंद्र सरकार के प्रयासों से इसका विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जेल को संग्रहालय में तब्दील करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संग्रहालय को अमूल्य धरोहर बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आदिवासी महानायकों को राष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने बिरसा मुंडा, सरदार पटेल, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महत्वपूर्ण सालगिरहों का भी उल्लेख किया। यह संग्रहालय आदिवासी गौरव और इतिहास को जीवंत रखने का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !