Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

SIR Breaking: चुनाव आयोग ने बढ़ाया मानदेय, BLO और पर्यवेक्षकों को मिलेगा दो गुना पैसा

SIR Breaking: चुनाव आयोग ने बूथ स्तरीय अधिकारियों BLO के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की है. शनिवार शाम जारी सूचना के मुताबिक अब BLO को 6000 रुपये के बदले 12000 रुपये मानदेय दिया जाएगा. इसी तरह BLO पर्यवेक्षकों का मानदेय 12000 रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये कर दिया गया है. आयोग ने BLO, BLO सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी AERO और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ERO के मानदेय में भी संशोधन किया है.


चुनाव आयोग ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि शुद्ध निर्वाचन सूची लोकतंत्र की आधारशिला है. निर्वाचन प्रक्रिया में ERO, AERO, BLO सुपरवाइजर और BLO महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने में अत्यधिक मेहनत करते हैं.


इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने BLO के वार्षिक मानदेय को दोगुना करने और BLO सुपरवाइजरों के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है. पिछला संशोधन वर्ष 2015 में किया गया था. पहली बार AERO को 25000 रुपये और ERO को 30000 रुपये प्रतिवर्ष सम्मान राशि देने का फैसला हुआ है. इससे पहले इन पदों के लिए कोई अलग मानदेय नहीं था.

संशोधित मानदेय:

1. बूथ स्तरीय अधिकारी BLO
   पहले: 6000 रुपये
   अब: 12000 रुपये

2. BLO प्रोत्साहन राशि
   पहले: 1000 रुपये
   अब: 2000 रुपये

3. BLO सुपरवाइजर
   पहले: 12000 रुपये
   अब: 18000 रुपये

4. AERO
   पहले: शून्य
   अब: 25000 रुपये

5. ERO
   पहले: शून्य
   अब: 30000 रुपये

इसके अलावा बिहार के विशेष आग्रह पर SIR विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए BLO को 6000 रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि देने की भी मंजूरी दी गई है. आयोग का कहना है कि यह कदम फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

आयोग के इस फैसले से फील्ड स्तर पर काम करने वाले BLO और पर्यवेक्षकों को राहत मिलेगी. लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही थी. अब नए संशोधन से चुनावी कामकाज में लगी टीम को आर्थिक मजबूती मिलेगी और मतदाता सूची के सुधार कार्य में भी तेजी आने की उम्मीद है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !