Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-29

Saraikela News: स्वास्थ्य जांच टीम ने राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

राजनगर : सरायकेला जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार शनिवार को जिला स्तरीय स्वास्थ्य जाँच पदाधिकारी जुझार माझी के नेतृत्व में एक जाँच टीम राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं और दवा आपूर्ति व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिसमें मरीजों की देखभाल में सुधार और सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्था को लेकर संतोष जताया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !