Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-30

Jamshedpur Attack On Labours Protest : कांड्रा में मजदूर नेता पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Jamshedpur : श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव कुमार पांडे ने AMALGAM STEEL & POWER LIMITED, KANDRA के मुख्य द्वार पर उन पर हुए जानलेवा हमले के मामले में थाना पहुंचकर विधिवत प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह हमला 27 नवंबर 2025 की रात लगभग 10:35 बजे उस समय हुआ, जब वे मृत मजदूर मनीष कुमार बाजपेई (वेल्डर) के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे।


राजीव पांडे ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने चार बार थाना प्रभारी कांड्रा से टेलिफोन पर बात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी और निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। प्राथमिकी दर्ज करने के समय छोटू कुमार सहित दर्जनों मजदूर साथी मौजूद थे, जिन्होंने प्रत्यक्षदर्शी के रूप में गवाही भी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारियों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना CCTV फुटेज में रिकॉर्ड है और उनकी चिकित्सीय रिपोर्ट भी उपलब्ध है।


हमले के दौरान हमलावरों ने मजदूरों को यह धमकी दी कि यदि कोई मजदूर नेता कंपनी मालिक सौरभ मिश्रा के खिलाफ आवाज उठाएगा, तो उसका भी यही अंजाम होगा। इस संबंध में राजीव पांडे ने पुलिस से मांग की है कि सभी नामजद और अज्ञात आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, CCTV फुटेज जब्त कर जांच आगे बढ़ाई जाए और आंदोलनरत मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

इस घटना के बाद ब्राह्मण समाज एवं श्री परशुराम शक्ति सेना का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे के नेतृत्व में राजीव पांडे से मिलने पहुंचा। अभिषेक पांडे ने कहा कि राजीव पांडे मृत कर्मचारी के उचित मुआवजे की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे, ऐसे में प्रशासन की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूर नेता पर हमला होना गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि कांड्रा थाना क्षेत्राधिकार में कंपनी होने के बावजूद कानून-व्यवस्था पर ध्यान न देना प्रशासन और प्रबंधन की मिलीभगत को दर्शाता है। रात 11 बजे किया गया हमला साफ तौर पर जानलेवा था और यह मजदूरों को आंदोलन के अधिकार से वंचित करने की साजिश जैसा प्रतीत होता है।

श्री परशुराम शक्ति सेना ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि यदि मजदूरों के आंदोलन पर इस प्रकार के हमले किए गए, तो मजदूरों और उनके अधिकारों के लिए लड़ने वालों का मनोबल टूटेगा, जो पूरी तरह मजदूर-विरोधी है। संस्था ने स्पष्ट किया कि वह मजदूर नेता राजीव पांडे के साथ मजबूती से खड़ी है। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे, छोटू कुमार, आदर्श सिंह, केंद्रीय सचिव प्रणव मिश्रा, पदाधिकारी सचिन स्वागत पाठक, राजेश पांडे, सचिन दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने कहा है कि वह मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ता रहेगा और किसी भी अत्याचार या दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !