Jamshedpur: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में देर रात ओडिशा पुलिस और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने भोला बागान में छापेमारी कर झारसुगुड़ा डकैती मामले के फरार आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। संजय लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचता फिरता था और लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहता।था।
जानकारी के अनुसार, संजय अपने भाई के घर में छिपा हुआ था। पुलिस को शक था कि वह झारसुगुड़ा में हुई बड़ी डकैती में लूटे गए सोने-चांदी के जेवर और नकदी को जमशेदपुर में किसी सुरक्षित जगह छिपाने की तैयारी कर रहा था।
बता दें कि ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में हाल ही में एक सिंधी परिवार के घर में डकैती हुई थी। जिसमें लाखों रुपये के आभूषण और नकदी की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान संजय सिंह का नाम सामने आया। जिसके बाद ओडिशा पुलिस उसकी तलाश में जुटी है थी।
पुख्ता सूचना मिलने के बाद संयुक्त पुलिस टीम ने भोला बागान में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही संजय भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे चारों ओर से घेरकर दबोच लिया।
पूछताछ में संजय ने डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के दौरान उसके ठिकाने से कुछ संदिग्ध सामान और आभूषण भी बरामद किया हैं। ओडिशा पुलिस संजय को आगे की जांच के लिए अपने साथ ले गई है। अब पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क और बाकी लूट के माल की तलाश में जुटी हुई है।