Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-30

Hitman Rohit Sharma: तूफ़ानी बल्लेबाज़ी, हिटमैन रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का विश्व रिकॉर्ड, बने वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़

Ranchi: रांची में हो रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हिटमैन रोहित शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.रोहित शर्मा अब एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ तीन छक्कों की जरूरत थी और रोहित ने 

शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ तीन छक्कों की जरूरत थी और रोहित ने मार्को यानसेन की गेंद को स्टैंड में भेजते ही विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक पारी के साथ रोहित ने विराट कोहली के साथ मिलकर 20वीं शतकीय साझेदारी भी पूरी की.रोहित शर्मा ने इस मैच में 51 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की शतकीय साझेदारी की। यह वनडे इंटरनेशनल में दोनों के बीच 20वीं शतकीय पार्टनरशिप थी।

 सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा – 352 छक्के (277 मैच)
शाहिद आफरीदी – 351 छक्के (398 मैच)
क्रिस गेल – 331 छक्के
सनथ जयसूर्या – 270 छक्के
एमएस धोनी – 229 छक्के
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !