Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास के पोर्टल न खुलने पर लाभुकों में निराशा

Ranchi: झारखंड में 18 नवंबर से आपकी योजना आपकी द्वार कार्यक्रम के तहत लगाए गए जिलेवार कैंपों में मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना के नए लाभुकों को भारी निराशा हाथ लगी है। कैंपों में इन दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं का पोर्टल नहीं खुला, जिसके चलते बड़ी संख्या में महिलाएं लाभ पाने से वंचित रह गईं।


कैंप में सबसे ज़्यादा आवेदन इन्हीं दो योजनाओं के लिए आए थे। अनीता कुमारी, शांति देवी, सरिता देवी, सागर चौधरी और नेपुरी देवी समेत कई महिलाओं ने पोर्टल न खुलने पर नाराज़गी व्यक्त की और आरोप लगाया कि वे सुबह से लाइन में खड़ी थीं लेकिन पूरे दिन इंतजार के बावजूद उनका आवेदन नहीं हो सका। लाभुकों ने बताया कि मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं शिविर में पहुंची थीं।

इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ यशवंत नायक ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है और सरकारी नियमों के अनुसार मिले सभी आवेदनों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार का मकसद आखिरी व्यक्ति तक फायदा पहुंचाना है और इसी भावना के साथ काम जारी है।

कैंप में प्राप्त आवेदनों का ब्यौरा

20 नवंबर से कुल 6658 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 4248 आवेदन अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित थे। वृद्धा पेंशन के लिए 759 और नया राशन कार्ड के लिए 682 आवेदन जमा किए गए। प्रखंड से मिली जानकारी के अनुसार, 3701 आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है, 654 आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं, जबकि 2301 आवेदन अभी भी लंबित हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !