Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Jamshedpur Breaking: गोलमुरी के सुखिया रोड क्वॉटर नंबर 83 में लगी आग, दो लाख से ज्यादा का नुकसान

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित सुखिया रोड क्वॉटर नंबर 83 में सोमवार की रात अचानक आग लग गई. घटना हसप्रीत सिंह के घर की है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. हसप्रीत ने बताया कि उसकी मां और बहन डेंटिस्ट के पास गई थीं. उसी दौरान घर में आग भड़क उठी.

आग की लपटें देखते ही आसपास के लोग जुट गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. पड़ोसियों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. आग से स्टोर रूम में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया. टीवी, फ्रिज सहित अन्य घरेलू सामान खाक हो गए. लगभग दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है.




फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं.

आवासीय इलाकों में आग से बचाव के उपकरणों और सुरक्षा मानकों का पालन न करने के कारण छोटी चूक भी बड़े हादसे में बदल सकती है. स्थानीय प्रशासन और निवासियों दोनों को आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !