Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Jamshedpur News: जमशेदपुर में ओपीडी व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

Jamshedpur: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार लगातार तेज़ी से काम कर रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी कल जमशेदपुर का दौरा करेंगे।

मंत्री ने कहा कि “जनता से मिले सहयोग और विश्वास को स्वास्थ्य व्यवस्था के हर स्तर तक पहुंचाना हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।”

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के कारण राज्य में स्वास्थ्य ढांचे में व्यापक बदलाव संभव हो रहे हैं।

जमशेदपुर प्रवास के दौरान डॉ. अंसारी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी से संबंधित सभी सेवाओं की विस्तृत समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं उपस्थित रहकर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ तालमेल सुनिश्चित करेंगे, ताकि मरीजों को उपचार में किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मंत्री ने दोहराया कि गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !