Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Dhatkidih Bike Thief: धतकीडिह से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की तस्वीर

Dhatkidih: धतकीडिह इलाके में मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात सामने आई है। मोहम्मद मेहफूज़ आलम, निवासी 7, A-ब्लॉक, धतकीडिह, थर्ड फ्लोर, ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05CU-9239) की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार

मिली जानकारी के अनुसार, यह मोटरसाइकिल उनके मित्र शेख असगर अली की है, जो सऊदी अरब यात्रा पर जाने से पहले उपयोग हेतु उन्हें देकर गए थे। मेहफूज़ आलम इस मोटरसाइकिल का नियमित रूप से उपयोग कर रहे थे।

मोटरसाइकिल को अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ा किया

 शाम करीब 6:30 बजे की है, जब उन्होंने मोटरसाइकिल को अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ा किया और अंदर चले गए। सुबह करीब 5:00 बजे, जब मेहफूज़ आलम नमाज़ अदा करने मस्जिद जाने के लिए नीचे आए, तो मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली।

आसपास के क्षेत्रों में स्वयं काफी खोजबीन की

मोटरसाइकिल चोरी का पता चलते ही उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में स्वयं काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से CCTV फुटेज की जांच की गई, जिसमें स्पष्ट देखा गया कि रात लगभग 11:41 बजे एक अज्ञात चोर मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले जाता है। फुटेज में चोर की गतिविधि और चोरी की पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है।

पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है और CCTV फुटेज भी उपलब्ध करा दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !