Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

MP Dhulu Mahato Meet Amit Shah: धनबाद सांसद ढुलू महतो की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, बढ़ते अपराध पर जताई गहरी चिंता

Dhanbad: नई दिल्ली में हुई बैठक में सांसद ने धनबाद में दिनदहाड़े गोलीबारी सहित झारखंड की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चर्चा की। आम जनता में बढ़ रही असुरक्षा को लेकर केंद्रीय सहयोग की मांग की।


नई दिल्ली में धनबाद सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर धनबाद एवं झारखंड में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

सांसद ने हाल ही में धनबाद में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी समेत लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आम जनता असुरक्षा के माहौल से गुजर रही है, जबकि राज्य सरकार प्रशासनिक फेरबदल और ट्रांसफर–पोस्टिंग में अधिक व्यस्त दिखाई दे रही है। उन्होंने धनबाद में शांति, सुरक्षा और सुशासन को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग की मांग की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !