Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Ranchi News: रांची में जज का मोबाइल चोरी होने के बाद बैंक खाते से 2.88 लाख रुपये गायब

Ranchi News: रांची में एक जज के मोबाइल चोरी होने के कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 2.88 लाख रुपये डिजिटल माध्यम से निकाल लिए गए. घटना की शिकायत जगन्नाथपुर थाना में दर्ज कराई गई है.

जानकारी के अनुसार जज खूंटी में पदस्थापित हैं और धुर्वा के सेक्टर 2 बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचे थे. तभी भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने बड़ी सफाई से उनका मोबाइल चुरा लिया. 

अपराधियों ने फोन हाथ लगते ही डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिये उनके बैंक खाते को निशाना बनाया. दो अलग अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 2 लाख 88 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए. 

यह घटना बताती है कि मोबाइल चोरी होना केवल एक गैजेट खोने तक सीमित नहीं रह गया है. मोबाइल के जरिये बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट से जुड़े कई संवेदनशील डेटा आसानी से अपराधियों के हाथ लग सकते हैं. इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं और यह भी दिखाती हैं कि आम लोगों की तरह अफसर और संवैधानिक पदों पर बैठे लोग भी साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं. मोबाइल लॉक, बैंकिंग ऐप के सुरक्षा फीचर और यूपीआई पिन की गोपनीयता को लेकर सावधानी और जागरूकता आज बेहद जरूरी हो गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !