Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Jamshedpur News: E-Kalyan छात्रवृत्ति में हो रही लगातार देरी से छात्रों में गहरा आक्रोश, 9 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय घेराव की चेतावनी

Jamshedpur: जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में e-Kalyan छात्रवृत्ति पोर्टल की अव्यवस्था और छात्रवृत्ति वितरण में हो रही लगातार देरी के कारण छात्रों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। राज्यभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राएँ पिछले कई महीनों से छात्रवृत्ति का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही, पोर्टल की तकनीकी खामियों और फाइलों के लंबित रहने के कारण छात्रों की समस्याएँ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।

 e-Kalyan पोर्टल पर आवेदन करते समय लगातार सर्वर डाउन

छात्रों ने बताया कि e-Kalyan पोर्टल पर आवेदन करते समय लगातार सर्वर डाउन, दस्तावेज अपलोड न होना, वेरिफिकेशन में देरी और आवेदन रिजेक्ट होने जैसी समस्याएँ सामने आ रही हैं। कई छात्रों के आवेदन महीनों से "अप्रूवल पेंडिंग" अवस्था में अटके हुए हैं। इसके कारण गरीब और वंचित वर्ग के विद्यार्थी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

छात्रों का आरोप है कि छात्रवृत्ति वितरण से जुड़े विभाग की ओर से न तो कोई स्पष्ट सूचना जारी की जा रही

छात्रों का आरोप है कि छात्रवृत्ति वितरण से जुड़े विभाग की ओर से न तो कोई स्पष्ट सूचना जारी की जा रही है और न ही कॉलेज स्तर पर समय पर वेरिफिकेशन हो रहा है। बार-बार चक्कर काटने के बाद भी छात्रों को कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है। इससे विद्यार्थी वर्ग में विभाग और प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। उपयुक्त को एक ज्ञापन सोपा 9 दिसंबर तक अगर मांगे नहीं मांगी गई तो 9 दिसंबर को एक जोरदार प्रदर्शन होगा उपायुक्त कार्यालय के पास।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !