Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Jamshedpur Suicide Case: परसुडीह में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक स्थिति थी खराब

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदुमपुर इलाके में मंगलवार सुबह 35 वर्षीय राजेश प्रधान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर सदर अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजेश को मृत घोषित किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों के अनुसार राजेश पिछले काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे था और उनका रांची में उपचार भी चल रहा था। पहले वह एक राशन दुकान में काम करते थे, लेकिन मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण कुछ समय से घर पर ही रह रहे थे। वह अपने माता-पिता पत्नी और एक बेटे के साथ रहते थे।

फिलहाल राजेश ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !