Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Jharkhand Railway News: 10 ट्रेनें 1 महीने तक रद, 6 ट्रेनों का रूट बदला, रेलवे ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Jharkhand: रांची रेल मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग और नॉन-इंटरलाकिंग का काम होने वाला है। यह काम 10 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसी वजह से रेलवे ने बड़े पैमाने पर ट्रेनों का संचालन बदल दिया है। कई ट्रेनें पूरी तरह रद रहेंगी तो कई ट्रेनों को बीच के कुछ स्टेशनों तक ही चलाया जाएगा।

रेलवे के मुताबिक यह तकनीकी अपग्रेडेशन स्टेशन की क्षमता बढ़ाने और यात्रियों की सुरक्षा को और बेहतर करने के लिए किया जा रहा है। नॉन-इंटरलाकिंग के दौरान सिग्नल, ट्रैक और प्वाइंट जैसी सिस्टम बदले जाते हैं इसलिए इस दौरान ट्रेनें आंशिक या पूरी तरह रोकी जाती हैं।

कौन-कौन सी ट्रेनें रद रहेंगी?

10 दिसंबर–7 जनवरी तक पूरी तरह रद:
18602/18601 हटिया–टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस
58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर
58034/58033 रांची–बोकारो स्टील सिटी–रांची पैसेंजर 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर

23 दिसंबर–7 जनवरी तक रद

18085/18086 खड़गपुर–रांची–खड़गपुर एक्सप्रेस
13303/13304 धनबाद–रांची–धनबाद एक्सप्रेस
68035/68036 टाटानगर–हटिया–टाटानगर मेमू
13319/13320 दुमका–रांची–दुमका एक्सप्रेस

कुछ तय तारीखों को रद

18631 रांची–चोपन एक्सप्रेस (24, 26, 28, 31 दिसंबर; 2, 4, 7 जनवरी) 18632 चोपन–रांची एक्सप्रेस (25, 27, 29 दिसंबर; 1, 3, 5, 8 जनवरी)13403/13404 रांची–भागलपुर–रांची एक्सप्रेस (6–7 जनवरी)

6 ट्रेनें आंशिक रूप से रद / शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी 13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान एक्सप्रेस चलेगी: बोकारो स्टील सिटी से रद सेक्शन: बोकारो स्टील सिटी–हटिया अवधि: 10 दिसंबर–7 जनवरी 63598/63597 आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू चलेगी: मुरी तक रद सेक्शन: मुरी–रांची–मुरी अवधि: 23 दिसंबर–7 जनवरी

18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस

चलेगी: मुरी तक रद सेक्शन: मुरी–हटिया–मुरी अवधि: 23 दिसंबर–7 जनवरी 13513/13514 आसनसोल–हटिया–आसनसोल एक्सप्रेस चलेगी: मेसरा तक रद सेक्शन: मेसरा–हटिया–मेसरा तय तिथियाँ: 24, 25, 27, 28, 29, 31 दिसंबर; 1, 3, 4, 5, 7 जनवरी

18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस, रांची से नहीं चलेगी, सेवा पिस्का तक तिथि: 23–27 दिसंबर, 29 दिसंबर–3 जनवरी, 5–7 जनवरी, 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस पिस्का से आगे रद्द तिथि: 24–28 दिसंबर, 30 दिसंबर–4 जनवरी, 6–8 जनवरी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति चेक करें और जरूरत पड़े तो वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !