Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Dhanbad Cyber Fraud: फर्जी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करते ही बुजुर्ग के खाते से उड़ाए ₹38,100

Dhanbad: धनबाद के कुसुम बिहार फेज वन में रहने वाले बुजुर्ग श्यामाकांत श्रीवास्तव साइबर ठगी का शिकार हो गए। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान जब उनका कार्ड मशीन में फंस गया, तो उन्होंने मशीन पर लिखे एक नंबर पर कॉल किया, जिसे उन्होंने हेल्पलाइन समझ लिया। 

अगले दिन जब उन्होंने ऑनलाइन भुगतान करने का प्रयास किया

कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने उनकी सभी बैंक संबंधी जानकारी लेकर उन्हें बिग बाजार के पास भेज दिया, जहां कोई तकनीशियन नहीं मिला। इस बीच उनका एटीएम कार्ड भी गायब था। अगले दिन जब उन्होंने ऑनलाइन भुगतान करने का प्रयास किया, तो बैलेंस कम होने की सूचना मिली।

अपराधियों ने उनके खाते से 38,100 रुपये निकाल

 बैंक में जांच कराने पर पता चला कि साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 38,100 रुपये निकाल लिए हैं। घटना के बाद सरायढेला थाना पुलिस ने एटीएम में जागरूकता हेतु चेतावनी स्टीकर चिपकाने की कार्रवाई शुरू की है।

 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !