Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Bihar Political News: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने प्रेम कुमार, चाचा-भतीजा ने बिठाया कुर्सी पर

Bihar: बिहार विधानसभा में प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से नया विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके चयन की घोषणा होते ही सदन में मौजूद कई विधायकों ने जय श्री राम के नारे लगाए। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव स्वयं उन्हें आसन तक लेकर गए और अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया।

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन चयन प्रक्रिया हुई संपन्न

मंगलवार को शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन यह चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और प्रशासनिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों से खड़े होकर प्रेम कुमार का अभिवादन करने का आग्रह किया, जिसके बाद सभी विधायकों ने एक स्वर में उनका स्वागत किया।

आठवीं बार गया विधानसभा क्षेत्र विधायक चुने गए

सत्र के पहले दिन 7 विधायकों को छोड़कर सभी ने शपथ ली थी। आज मदन सहनी, विनय बिहारी, जीवेश मिश्रा, केदार नाथ सिंह और डॉ. सुनील कुमार ने शपथ ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि प्रेम कुमार आठवीं बार गया विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं और नीतीश सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

पक्ष और विपक्ष रणनीतियों के साथ भाग लेंगे

कार्यवाही के अगले चरण में सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे। उनके अभिभाषण में सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र के चौथे और पांचवे दिन इस अभिभाषण पर चर्चा होगी, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ भाग लेंगे। इसके अलावा अनुपूरक बजट भी आगामी कार्यवाही का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !