Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Bihar News: बिहार में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार राजस्व कर्मी

Bihar: बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए निगरानी विभाग लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में मंगलवार को किशनगंज ज़िले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने राजस्व कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान खगड़ा निवासी ओवेस अंसारी से जमीन के म्यूटेशन कार्य को आगे बढ़ाने के बदले 2 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद निगरानी विभाग ने प्राथमिक जांच की, जिसमें घूस मांगने की पुष्टि हुई।

जांच पूरी होने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए निगरानी विभाग जाल बिछाया गया। मंगलवार को सात सदस्यों वाली निगरानी टीम ने प्रखंड कार्यालय के आसपास घेराबंदी की और तय योजना के तहत राजदीप पासवान को रिश्वत लेते ही धर दबोचा। उसकी गिरफ्तारी के दौरान टीम ने पूरी रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।

राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी मौके से गायब होने लगे। वहीं निगरानी विभाग की टीम आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए पटना ले जाने की तैयारी कर रही है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !