Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Ranchi Police Big Success: रांची हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल, मामूली विवाद में गोली मारकर की हत्या

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में, सोमवार की देर रात हुई अरशद अंसारी की गोली मारकर हत्याकांड मामले का राँची पुलिस ने, घटना के महज 12 घण्टो के अंदर खुलासा कर दिया है। 

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मामूली विवाद और गाली-गलौज

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मामूली विवाद और गाली-गलौज के बाद मृतक के दोस्त तौसीफ अंसारी ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर तौसीफ ने देशी कट्टे से गोली चलाकर अरशद अंसारी की हत्या कर दी थी। 

हत्या के बाद आरोपी ने हथियार को छिपाने की कोशिश की 

हत्या के बाद आरोपी ने हथियार को छिपाने की कोशिश की और उसे धुर्वा डैम के पास फेंक दिया, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक अरशद अंसारी का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। इसी वजह से विवाद के दौरान तौसीफ ने डर और आक्रोश में गोली चला दी। 

दोनों पहले से दोस्त थे और रोजमर्रा में साथ आते-जाते थे। वही मामले को लेकर सिटी एसपी ने बताया कि तौसीफ अंसारी द्वारा हत्या को अंजाम देने की पुष्टि हो चुकी है और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गाली-गलौज और आपसी विवाद ही गोलीबारी की बड़ी वजह थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !