Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Ichagarh News: ईचागढ़ थाना में अवैध गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को 10 साल की सजा

Ichagarh News: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना में दर्ज कांड संख्या 79/2023 में अवैध गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को दोषी ठहराया गया है. यह फैसला NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C)/29 के तहत सुनाया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर वादी सह पुअनि० गौरव कुमार मिश्रा और तत्कालीन थाना प्रभारी के नेतृत्व में NH-33 पर छापामारी की गई. इस दौरान ट्रेलर वाहन (संख्या UP25CT3786) से 3030 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी में करण कुमार गुप्ता (27 वर्ष), कतरास रोड, झरिया, धनबाद एवं वाहीद खान (21 वर्ष), गोटिया, शेरगढ़, बरेली (उत्तर प्रदेश) किया गया.

साक्ष्यों और जांच के आधार पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, सरायकेला-खरसावां ने दोनों को 10 साल का कठोर कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया है. इस मामले में अपर लोक अभियोजक कपिल देव सामड ने पैरवी की.

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कड़ा संदेश है और राज्य में नशा उन्मूलन के प्रयासों को मजबूत करती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !