Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Jharkhand News: कपाली में 2003 वोटर लिस्ट से मैपिंग शुरू, SIR प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में बढ़ी हलचल

Jharkhand News: देश के कई राज्यों की तरह झारखंड में भी विशेष गहन पुनरीक्षण SIR की तैयारी तेज हो गई है. इसी कड़ी में कपाली क्षेत्र में 2003 की मतदाता सूची से मौजूदा मतदाताओं का मिलान शुरू कर दिया गया है. सामुदायिक भवन में BLO की टीम लगातार पुराने रिकॉर्ड के आधार पर मैपिंग कर रही है.

BLO के अनुसार जिन लोगों की उम्र 37 वर्ष या उससे अधिक है, उनका नाम 2003 की वोटर लिस्ट में होना चाहिए. इसी वजह से कपाली के सभी निवासियों से अपील की गई है कि वे सामुदायिक भवन पहुंचकर अपने या अपने पिता के नाम की जांच अवश्य करें. मौके पर ही मैपिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि SIR प्रक्रिया में कोई गलती या गड़बड़ी न हो.

कपाली में शुरू हुई यह मैपिंग साफ संकेत देती है कि SIR प्रक्रिया को लेकर प्रशासन इस बार ज्यादा सतर्क है. 2003 की सूची से तुलना कराने का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है. हालांकि यह भी स्पष्ट है कि आम लोगों को समय पर जानकारी और मार्गदर्शन मिलेगा तो गड़बड़ियों की संभावना कम होगी. इस प्रक्रिया में जनता की सक्रिय भागीदारी ही आने वाले चुनावों में पारदर्शिता की बुनियाद मजबूत करेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !