Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Jamshedpur Sadar Hospital: जमशेदपुर सदर अस्पताल को मिली सौगात, 100 बेड का प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल और अत्याधुनिक सिकल सेल एनीमिया लैब तैयार

Jamshedpur: सदर अस्पताल परिसर में 100 बेड क्षमता वाले एक अन्य प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री इसके उद्घाटन एवं निरीक्षण के लिए जमशेदपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव अजय कुमार के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

उद्घाटन से एक दिन पहले मंगलवार को सिविल सर्जन ने निर्माण कार्य और अस्पताल की सभी आवश्यक

उद्घाटन से एक दिन पहले मंगलवार को सिविल सर्जन ने निर्माण कार्य और अस्पताल की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर का विस्तृत जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

अस्पताल के बगल में स्थापित सीकल सेल एनीमिया जांच के नए अत्याधुनिक

इसी दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल के बगल में स्थापित सीकल सेल एनीमिया जांच के नए अत्याधुनिक लैब का भी निरीक्षण किया। इस लैब में अब पीसीआर विधि से जांच की जाएगी, जिससे जांच की शुद्धता 100 प्रतिशत सुनिश्चित हो सकेगी।

अब तक सीकल सेल एनीमिया की जांच किट के माध्यम से की जा रही थी, लेकिन नई तकनीक के लागू होने से मरीजों को अधिक सटीक और आधुनिक जांच सुविधा मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि नया प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती देगा तथा बढ़ते मरीजों के दबाव को संभालने में मदद करेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !