Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Jamshedpur News: मानगो में अतिक्रमण अभियान के दौरान विवाद खत्म, गलती मानते हुए लोगों ने नगर निगम से मांगी माफी

Jamshedpur: हाल ही में आजादनगर थाना क्षेत्र में उस समय स्थिति शांत हुई जब नगर निगम की टीम से विवाद करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों ने आगे आकर अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित क्षमायाचना प्रस्तुत की।

पिछले शनिवार को रांची नगर विकास एवं आवास विभाग के  निर्देश पर मानगो नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान ओल्ड पुरुलिया रोड क्षेत्र में पहुंचा, जहां कुछ लोगों ने नगर निगम कर्मियों के कार्य में दखल देते हुए विरोध प्रकट किया और अनुचित व्यवहार किया।

इन घटनाओं के चलते थोड़े समय के लिए अभियान बाधित हुआ। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने संबंधित लोगों को सरकारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए समझाया और मुख्य सड़क को अतिक्रमण-मुक्त रखने की चेतावनी दी। साथ ही कई दुकानों से सिंगल-यूज़ प्लास्टिक जब्त करते हुए जुर्माना भी वसूला गया।

स्थानीय सम्मानित नागरिकों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं समाजसेवियों की मध्यस्थता से स्थिति नियंत्रण में आई। विवाद पैदा करने वाले लोगों ने अपने व्यवहार के लिए निगम टीम से माफी मांगी और आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी।

अभियान के दौरान नगर प्रबंधक, सफाई पर्यवेक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !