Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-02

Tata Steel: टाटा स्टील में सजेशन बॉक्स कमेटी का हुआ नया गठन, वीपी प्रोबाल घोष को मिली अध्यक्षता

Jamshedpur: टाटा स्टील में सजेशन बॉक्स कमेटी का पुनर्गठन कर दिया गया है। नए ढांचे के अनुसार वीपी वन शेयर्ड सर्विसेज प्रोबाल घोष को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी अनुपस्थिति में चीफ मैन्युफैक्चरिंग (लॉन्ग प्रोडक्ट) विनीत कुमार साह समिति के वैकल्पिक अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।

समिति सचिव की जिम्मेदारी सीनियर मैनेजर, TQM (SGA & MASS) अक्षयदीप सेनगुप्ता को सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त सीनियर एरिया मैनेजर, आईटी सर्विसेज अनिरबन दत्ता को भी समिति में शामिल किया गया है।

यूनियन प्रतिनिधित्व के तहत समिति में शामिल किए गए सदस्य  कोषाध्यक्ष अमोद दुबे, तथा समिति सदस्य अप्पू कुमार, बसंतो कुमार बाग, ब्रजेश कुमार सिंह, ब्रजेश पांडेय, ब्रिजेश जयंती पटेल, दीपक कुमार सिंह, दीप राज रजक, मनोरंजन कुमार, नीरज पराशर, राकेश पति दुबे, संदीप कुमार बेहरा, संजय कुमार पांडेय, सरोज पांडेय, रंजन कुमार, शिव रंजन कुमार, उमेश कुमार और विवेश कुमार है।

नई समिति में प्रबंधन पक्ष से कुल 28 अधिकारी तथा यूनियन की ओर से 17 सदस्य शामिल किए गए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !