Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-03

Chaibasa News: तांतनगर में विधायक निरल पूर्ति ने वितरित की 4G ई-पोस मशीनें, राशन वितरण में मिलेगी सुविधा

Chaibasa: तांतनगर प्रखंड के सभागार में झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं वितरण विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मझगांव विधानसभा के विधायक निरल पूर्ति ने 4G ई-पोस मशीन का वितरण तांतनगर प्रखंड के जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदारों के बीच किया।

झारखंड सरकार उठाया बड़ा कदम 

इस अवसर पर विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि सुदूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में राशन वितरण में हो रही तकनीकी और लॉगिस्टिकल परेशानियों को देखते हुए झारखंड सरकार ने एक बड़ा और सकारात्मक कदम उठाया है। इन 4G ई-पोस मशीनों के जरिए अब जन वितरण प्रणाली दुकानदार लाभुकों को खाद्यान्न का वितरण और भी आसान, पारदर्शी और त्वरित तरीके से कर सकेंगे। इससे ग्रामीणों को राशन प्राप्त करने में हो रही बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचेगा।

मशीनें भ्रष्टाचार रोकने में मददगार साबित

विधायक ने कहा कि यह मशीनें न केवल वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेंगी, बल्कि भ्रष्टाचार रोकने और सही लाभुकों तक अनाज पहुंचाने में भी मददगार साबित होंगी। उन्होंने PDS दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे इन मशीनों का सही तरीके से उपयोग करें और लाभ, वितरण और स्टॉक की निगरानी में इनका उपयोग सुनिश्चित करें।

ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कदम 

कार्यक्रम में तांतनगर प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदार, स्थानीय अधिकारी और लाभुक समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद थे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाने और सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !