Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-03

Jamshedpur News: जमशेदपुर सांसद बिद्युत वरण महतो ने मुलाकात की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से, नई सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों की सौंपी सूची

Jamshedpur: जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने बुधवार को केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर लोकसभा क्षेत्र में आवश्यक सड़क परियोजनाओं से जुड़े अनेक प्रस्ताव सौंपे। सांसद महतो ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में औद्योगिक, खनन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी. साथ ही झारखंड और ओडिशा के बीच परिवहन नेटवर्क और भी अधिक मजबूत होगा।

1. एनएच-33 के पास नए मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव

सांसद महतो ने बताया कि पारडीह काली मंदिर (एनएच-33) से होकर पटमदा–काटिन–बंधवान–झिलमिली को जोड़ते हुए बांकुड़ा (प. बंगाल) तक एक नए मार्ग का निर्माण अत्यंत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि यह सड़क टाटा स्टील (जमशेदपुर) और दुर्गापुर स्टील सिटी (पश्चिम बंगाल) के बीच संपर्क को और मजबूत करेगी, जिससे दोनों स्टील प्लांटों के बीच परिवहन एवं यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।

2. एनएच-220 के विस्तार की मांग

वर्तमान में एनएच-220 चाईबासा से हाता तक विकसित है। परंतु औद्योगिक और खनन गतिविधियों को देखते हुए सांसद ने इसे जादूगोड़ा–मुसाबनी–गुड़ाबांदा होते हुए ओडिशा के बंबई चौक तक बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

इस विस्तार से यह मार्ग एनएच-18 से सहजता से जुड़ सकेगा, जिससे झारखंड–ओडिशा के बीच परिवहन और अधिक सुदृढ़ होगा।

3. सीआरआईएफ (Central Road Infrastructure Fund) से स्वीकृति हेतु प्रस्तावित प्रमुख सड़क एवं पुल परियोजनाओं 

सांसद ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों और पुलों के पुनर्निर्माण तथा नए निर्माण के लिए सीआरआईएफ से स्वीकृति का आग्रह किया। इसमें कुछ  प्रमुख प्रस्ताव इस प्रकार हैं: 

एनएच-6 से जुड़े मार्ग

कालियाडिंगा से चित्रेश्वर–रांगुनिया–कुम्हारडुबी होते हुए पश्चिम बंगाल सीमा तक नया मार्ग निर्माण।

 एनएच-18 से जुड़े मार्ग

महेशपुर–ज्योति पहाड़ी पुलिया–जामबनी–आंगारपाड़ा–आदिवासी टोला से होते हुए
माकडी–बालीजुड़ी–पहाड़पुर तक सड़क, जो ओडिशा सीमा को जोड़ेगी।

पटमदा प्रखंड में सड़क निर्माण

बेलटांड चौक से कुलटांड–चुडदा–बांसगढ़ होते हुए लछीपुर–मुकरुडीह तक सड़क, जो प. बंगाल से संपर्क स्थापित करेगी।

स्वर्णरेखा नदी पर नया पुल

पूर्वी सिंहभूम के बामडोल घाट स्थित स्वर्णरेखा नदी पर ओडिशा को जोड़ने वाला नया पुल।

धालभूमगढ़–नरसिंहगढ़ मार्ग का विस्तार

धालभूमगढ़–नरसिंहगढ़ रेलवे फाटक से भैरवपुर–छोड़िया–छब्बीसा–धड़ासाई–पम्पुघाट–बालियागोड़ा होकर मुसाबनी–डुमरिया मुख्य मार्ग तक नई सड़क का निर्माण हो जो ओडिशा सीमा से संपर्क को और मजबूत करेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !