Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Jamshedpur Dead Body Found : शंकोसाई में सनसनी, चार दिनों से लापता प्रदीप साहू का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद, परिजनों ने साथियों पर हत्या का आरोप लगाया

Jamshedpur : शंकोसाई के श्यामनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चार दिनों से लापता 24 वर्षीय प्रदीप साहू का शव मंगलवार सुबह स्वर्णरेखा नदी से बरामद हुआ। स्थानीय लोग जब श्यामनगर छठ घाट के पास नदी किनारे अपने दैनिक कार्य के लिए पहुंचे, तो उन्होंने पानी में एक शव को तैरते देखा। नज़दीक जाकर पहचान करने पर पता चला कि वह प्रदीप साहू का ही शव है।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। शव मिलने की खबर से प्रदीप के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने रोते बिलखते बताया कि वह पिछले चार दिनों से घर नहीं लौट रहा था।


परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार के दिन प्रदीप अपने तीन साथियों संग बाहर गया था, जो इस समय पुलिस हिरासत में हैं। परिजनों का आरोप है कि इन्हीं तीनों ने मिलकर प्रदीप की जघन्य हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को नदी में फेंक दिया।

सूचना मिलने पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिया कि मामले की कड़ी जांच कराई जाएगी तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनाक्रम की हर एंगल से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका को पुलिस ने भी खारिज नहीं किया है। मामला स्थानीय लोगों में भी आक्रोश का विषय बना हुआ है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !