Jamshedpur: टाटा स्टील में हाल ही में कई प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। इन बदलावों के अंतर्गत जमशेदपुर में कैंटीन कॉन्ट्रैक्ट सेल की एचआरएम हेड प्रियंका पांडेय का स्थानांतरण सिंगापुर के टाटा NYK शिपिंग लिमिटेड में किया गया है। उन्हें वहां एचआरएम विभाग में नियुक्त किया गया है। वर्क परमिट मिलने तक वह फिलहाल जमशेदपुर से ही अपनी जिम्मेदारियां निभाती रहेंगी। यह ट्रांसफर 15 दिसंबर से प्रभावी होगा।
इसके अलावा 1 जनवरी से दो अन्य अधिकारियों के स्थानांतरण भी लागू किए गए हैं। इसमें एचआरबीपी वायर सीआरसी वेस्ट हेड मनीष कुमार को टाटा स्टील मिनरल्स, कनाडा भेजा जा रहा है, जहां वह अगले तीन साल अपनी सेवाएं देंगे। वहीं टाटा NYK शिपिंग सिंगापुर में तैनात अनेशा प्रमाणिक को अब हेड एचआरबीपी वायर्स की भूमिका के लिए भेजा जा रहा है।
टाटा स्टील कलिंगानगर में भी कई अधिकारियों की रिपोर्टिंग संरचना बदली गई है। वीपी ऑपरेशन कलिंगानगर के अधीन कुल 9 अधिकारियों को लाया गया है। इनमें शामिल हैं
चीफ ब्लास्ट फर्नेस: सुभाष कुमार सिन्हा
चीफ एगलोमरेट्स: राकेश अंबष्टा
चीफ सीआरएम कलिंगानगर: प्रवेश नारंग
चीफ एसएमएस: आशुतोष कुमार
चीफ ब्लास्ट फर्नेस: शैलेंद्र राय
चीफ एचएसएम: तुहिन चटर्जी
चीफ कोक प्लांट: प्रियरंजन पांडेय
वीपी ऑपरेशन के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट: अभिपासा उदगाता
सीनियर मैनेजर: कुपिली पदमा
इसके साथ ही निम्न अधिकारियों को भी अब वीपी ऑपरेशन कलिंगानगर को रिपोर्ट करना होगा
चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस: शंकर विश्वास
चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस: पंकज भूरे
चीफ यूटिलिटी एवं पावर: गौतम नायडू कामाथम
चीफ सेफ्टी: रविशंकर मिश्रा
हेड एनवायरनमेंट: राजू अग्रवाल