Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Jamshedpur News: पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर में जगमगाया नानकसर गुरुद्वारा साहिब, 556वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगरकीर्तन, झारखंड और ओडिशा की संगत भी हुई शामिल

Jamshedpur: पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर के चंद्रकोना टाउन के नानकसर गुरुद्वारा साहिब में, गुरुनानक देव जी महाराज जी के 556 वे प्रकाश पर्व को समर्पित नगरकीर्तन निकाला गया,जिसमें बंगाल की संगत के साथ, झारखंड और ओड़िसा से भी संगत ने नगरकीर्तन में हिस्सा लिया.


नगरकीर्तन में शामिल हुए


वही जमशेदपुर से समाजसेवी चंचल भाटिया, आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह,झामुमो के युवा नेता सिमरन भाटिया, सिख नौजवान सभा बारीडीह के प्रधान जगजीत सिंह जग्गी,संत कुटिया नौजवान सभा से मलविंदर सिंह, सिख नौजवान सभा सरजामदा के प्रधान जगप्रीत सिंह जे डी, रणवीर सिंह,अभय कुमार आदि नगरकीर्तन में शामिल हुए.

सतनाम सिंह सिंह ने आयी संगत को गुरु इतिहास की जानकारी दी

 गुरुद्वारा कमेटी द्वारा सभी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया,नगरकीर्तन की आरम्भता दोपहर 2 बजे हुई,नगर भ्रमण कर शोभा यात्रा शाम 6 बजे गुरुद्वारा साहिब वापस आयी,उसके बाद भव्य आतिस्बाज़ी हुई,साथ ही गुरु का अटूट लंगर भी वरता,वही रात मे गुरुद्वारा साहिब में रैनसवाई कीर्तन दरबार भी सज़ा,गुरुद्वारा साहिब चंद्रकोना के ग्रंथि ज्ञानी सतनाम सिंह सिंह ने आयी संगत को गुरु इतिहास की जानकारी दी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !