Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Seraikela News: राजनगर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरी वितरण

Seraikela News: राजनगर प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 20 यूनिट बकरी पालन इकाइयों का वितरण पात्र लाभुकों के बीच किया गया. योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना, पशुधन आधारित स्वरोज़गार को प्रोत्साहित करना और स्थानीय स्तर पर आजीविका के स्थायी अवसर विकसित करना है.


वितरण कार्यक्रम में अधिकारियों ने लाभुकों को योजना की जानकारी दी और बकरी पालन के लिए जरूरी सावधानियां, टीकाकरण, पोषण एवं देखभाल के बारे में बताया. अधिकारियों ने लाभुकों से अपील की कि वे आसपास के ग्रामीण परिवारों को भी योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !