Uttarakhand: उत्तराखंड के चंपावत जिले से आज सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां बागधार के पास एक बोलेरो वाहन (UK04TB-2074) लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह वाहन बुसेल से बारात छोड़कर लौट रहा था, तभी घाट क्षेत्र से ठीक पहले यह दुर्भाग्यपूर्ण घटित हुई।
SDRF का तेज और जोखिमभरा रेस्क्यू अभियान
सूचना मिलते ही आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को अलर्ट किया गया। चंपावत पोस्ट से CT राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
खड़ी ढलानों और खाई की गहराई को पार करते हुए टीम ने रोप सिस्टम और स्ट्रेचर की सहायता से नीचे उतरकर एक कठिन व व्यापक रेस्क्यू अभियान चलाया।
घायलों और मृतकों को निकालने में भारी संघर्ष
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से SDRF ने 5 गंभीर घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
साथ ही टीम ने 5 मृतकों के शव भी बड़ी मुश्किल परिस्थितियों में बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया।
मृतकों की पहचान
1. प्रकाश चंद्र उनियाल (40), दिबडिब्बा विलासपुर
2. केवल चंद्र उनियाल (35), दिबडिब्बा विलासपुर
3. सुरेश नौटियाल (32), पंतनगर
4. प्रियांशु चौबे (6), सियालदेह, भिक्यासेन
5. भावना चौबे (28), सियालदेह, भिक्यासेन
गंभीर रूप से घायलों की पहचान
देवीदत्त पांडे (38)
धीरज उनियाल (12)
राजेश जोशी (14)
चेतन चौबे (5)
भास्कर पांडा
SDRF का साहस और समर्पण
दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और बहुत कठिन परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने तेज़ी से साहस और समर्पण के साथ रेस्क्यू अभियान पूरा किया। इस हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।