Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Uttarakhand News: हल्द्वानी बेस अस्पताल में 9-बेड का अत्याधुनिक आईसीयू शुरू, कुमाऊं के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Uttarakhand: कुमाऊ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में गुरुवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हुआ। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 9-बेड का अत्याधुनिक आईसीयू अब हल्द्वानी बेस अस्पताल में औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। इस नई सुविधा से गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों या दूर स्थित बड़े मेडिकल सेंटरों पर निर्भर रहने की मजबूरी से राहत मिलने की उम्मीद है।

आईसीयू का हुआ उद्घाटन

गुरुवार को जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ इस आईसीयू का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।


24×7 विशेषज्ञ निगरानी में उपलब्ध

जिलाधिकारी ने बताया कि नया आईसीयू अनुभवी डॉक्टरों, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और आधुनिक उपकरणों से पूर्ण रूप से सुसज्जित है। यहाँ 24×7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी उपलब्ध रहेगी।

कोशिश का परिणाम 

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने इसे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है, और यह सुविधा उसी प्रयास का एक महत्वपूर्ण परिणाम है।

क्या कुछ है अस्पताल में 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत ने बताया कि आईसीयू में 4 एनेस्थेटिक डॉक्टर, 4 प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ, 3 सर्जन और 3 फिजीशियन शिफ्ट आधारित प्रणाली में तैनात किया गया हैं। उनका कहना है कि आईसीयू के संचालन से कुमाऊ क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार आ सकता भी और अब गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

उद्घाटन समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधि

उद्घाटन समारोह में दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !