Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Jharkhand Academic Council: मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026, फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, पेन नंबर ने बढ़ाई परेशानी

Jharkhand: मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं 12 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भर सकते हैं। लेकिन छात्रों को सबसे अधिक परेशानी पेन नंबर (Permanent Enrollment Number) को लेकर हो रही है। जो विद्यार्थी नियमित हैं, उनका पेन नंबर जेनरेट हो चुका है, लेकिन जिन छात्रों ने बीच में पढ़ाई छोड़ी थी या स्कूल बदले हैं, उनके पेन नंबर अभी नहीं बने हैं।


पेन नंबर सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पहचान और अकादमिक विवरण रखने के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधकों को यू-डायस पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना जरूरी है, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी का पेन नंबर जनरेट किया जा सके। हालांकि, पुराने स्कूल से नए स्कूल में स्थानांतरण के दौरान 20 प्रतिशत छात्रों के पेन नंबर अभी तक जेनरेट नहीं हो पाए हैं।

सीबीएसई बोर्ड ने पेन नंबर की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है, लेकिन जैक बोर्ड ने इसे अनिवार्य रखा है। इसके कारण शिक्षकों और छात्रों को परेशानी हो रही है, क्योंकि पेन नंबर जनरेट होने में लगभग 15 दिन का समय लग रहा है। प्लस-टू उच्च विद्यालयों ने जैक बोर्ड को इस समस्या की जानकारी दे दी है।

पेन नंबर एक बार जनरेट होने के बाद 12वीं तक वैध रहेगा, चाहे छात्र स्कूल बदलें या न बदलें। स्कूलों द्वारा बच्चों को जारी किया गया यह नंबर भविष्य में उनकी अकादमिक पहचान का आधार रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !