Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए “Tuckit” स्मार्ट लॉकर सेवा शुरू

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए Tuckit स्मार्ट लॉकर सेवा की शुरुआत कर दी गई है. इस नई सुविधा के बाद यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करने या शहर घूमने के दौरान सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ेगी. लगेज, बैग, हेलमेट और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखने के लिए स्टेशन परिसर में अलग-अलग आकार के स्मार्ट लॉकर उपलब्ध कराए गए हैं. इससे यात्रियों को यात्रा के बीच सामान ढोने की परेशानी कम होगी और वे बेझिझक अपने काम निपटा सकेंगे.

कैसे करें इस्तेमाल
इन लॉकरों का इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है. यात्री अपने फोन की लोकेशन ऑन कर Tuckit टर्मिनल पर मौजूद QR कोड को स्कैन कर सकते हैं. इसके बाद Keep Store विकल्प चुनकर मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP प्राप्त करना होता है. वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद यात्री अपने सामान के हिसाब से सही आकार का लॉकर चुन सकते हैं और स्क्रीन पर दिख रहे उसी नंबर वाले लॉकर को सेलेक्ट कर चार अंकों का पासकोड बना सकते हैं. भुगतान करते समय यात्री अभी भुगतान करें या सामान निकालते समय भुगतान करें जैसे विकल्पों में से किसी एक को चुन सकते हैं. पेमेंट पूरा होने तक पेज को बंद न करना जरूरी है ताकि लॉकर का दरवाजा स्वतः खुल सके.

रांची रेलवे स्टेशन पर Tuckit स्मार्ट लॉकर सुविधा शुरू होने से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत मिली है. आधुनिक और उपयोगी सेवाओं की कमी से अक्सर यात्रियों को स्टेशन पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. इस स्मार्ट लॉकर सेवा ने न केवल सुरक्षा बढ़ाई है बल्कि यात्रियों के अनुभव को भी सुगम बनाया है. यह पहल रेलवे स्टेशनों पर तकनीक आधारित बदलावों की जरूरत और संभावनाओं को भी दर्शाती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !