Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Jamshedpur Co-Operative College: जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में “हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग ऑन थिन लेयर क्रोमैटोग्राफी” वर्कशॉप का आयोजन सफल

Jamshedpur: दिनांक 5 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में IQAC एवं विभाग-रसायन विज्ञान के संयुक्त तत्वावधान में तथा इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल एंड अकादमिक रिसर्च (IIAR) के सौजन्य से एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का शीर्षक था “हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग ऑन थिन लेयर क्रोमैटोग्राफी (TLC)”।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह की अध्यक्षता में हुई। IQAC समन्वयक डॉ. नीता सिन्हा ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं विषय वस्तु पर विस्तृत प्रकाश डाला। इसके उपरांत इंस्टिट्यूट की संस्थापक डॉ. आरती महतो ने विद्यार्थियों को क्रोमैटोग्राफी की मूल अवधारणा और इसके वैज्ञानिक महत्व से अवगत कराया।

इंस्टिट्यूट की सह-संस्थापक डॉ. फरज़ाना ने छात्रों को TLC तकनीक का उपयोग करते हुए एस्पिरिन की प्रिपरेशन (Synthesis) का प्रायोगिक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं रुचि के साथ वर्कशॉप में भाग लिया।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने प्रस्तुत किया, जबकि मंच संचालन का दायित्व डॉ. स्वाति वत्स ने निभाया।

इस अवसर पर डॉ. अमर कुमार, डॉ. विष्णु शंकर, डॉ. अनुपम, डॉ. अनीता, डॉ. संगीता, डॉ. मधुसूदन महतो सहित कई शिक्षक एवं कॉलेज के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !