Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Nimdih News: नीमडीह में मोबाइल लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Nimdih News: झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की मोबाइल लोक अदालत की विशेष वैन शुक्रवार को नीमडीह प्रखंड के चातरमा पहुंची. जहां जस्टिस ऑन व्हील्स मोबाइल लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.
शिविर में ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, शिकायत निवारण प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. अधिवक्ता करमू स्वांसी ने बताया कि मोबाइल लोक अदालत का उद्देश्य न्याय को जनता तक पहुंचाना है, ताकि दूरदराज के लोग भी कानूनी सेवाओं का लाभ उठा सकें. पीएलवी शुभंकर महतो ने कहा कि हर नागरिक का अधिकार है कि वह कानून को समझे और अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो.

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया, इसे कानूनी जानकारी और न्याय सेवाओं का सराहनीय कदम बताया. कानूनी पुस्तिकाएं और जन जागरूकता पर्चियों का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर पीएलवी/अधिकार मित्र स्नेहलता महतो, सुकरंजन कुमार, साधन महतो, अंबुज गोप और मुखिया दयमंती सिंह मौजूद थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !