Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Adityapur News: वार्ड 18 की नालियां जाम, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठा सवाल

Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 18 स्थित राम मड़ैया बस्ती के निवासी राजेंद्र राय भुइया उर्फ दुलाल भुइया ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि सरकार भले ही विकास की बातें करती हो, लेकिन उनकी बस्ती की हालत और भी बदतर होती जा रही है. पूर्व पार्षद का कार्यकाल खत्म होने के बाद से नाली की सफाई आज तक नहीं हुई, जिससे जाम नालियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है. बदबू, गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.


भुइया ने ट्विटर, फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर उपायुक्त और नगर निगम अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. पूर्व पार्षद से संपर्क करने की कोशिश की, मगर निराशा ही हाथ लगी. स्थानीय लोग उम्मीद लगाए हैं कि जिला प्रशासन और नगर निगम जल्द नाली सफाई और जल निकासी की व्यवस्था करे, ताकि उन्हें राहत मिल सके. भुइया कहते हैं, नजरअंदाज करना बड़ी महामारी को आमंत्रण देना है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !