Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Dhanbad Breaking: धनबाद पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, प्रिंस खान गैंग का शूटर दीपक वर्मा और बमकर चौधरी गिरफ्तार

Dhanbad Breaking: धनबाद पुलिस को प्रिंस खान गैंग के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस की लगातार निगरानी और गुप्त कार्रवाई के बीच गैंग का सक्रिय सदस्य और शूटर दीपक वर्मा पकड़ा गया है. इसके साथ ही सरायकेला में की गई छापेमारी में बमकर चौधरी भी गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस आज मामले का औपचारिक खुलासा कर सकती है.

सूत्रों के अनुसार वर्ष 2024 में शाहबुद्दीन की हत्या की घटना में बमकर चौधरी की भूमिका मुख्य रूप से सामने आई थी. धनबाद पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी. शुक्रवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया गया. पुलिस को पिछले दो दिनों से प्रिंस खान गैंग से जुड़े अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी. इन्हीं इनपुट पर देर रात की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार किया गया.

धनबाद में सक्रिय गैंगों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई यह संकेत दे रही है कि संगठित अपराध का दायरा सिमट रहा है. शूटरों की गिरफ्तारी से गैंग की कमर कमजोर होगी और आगे होने वाली हिंसक वारदातों पर रोक लगेगी. यह कार्रवाई यह भी दिखाती है कि पुलिस स्थानीय नेटवर्क और बाहरी जिलों में फैल चुके अपराधियों पर समान रूप से पकड़ बनाने की रणनीति पर काम कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !