Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Govindpur News: गोविंदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। टीम ने छापेमारी के दौरान 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, 2550 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन जब्त किया है।

आरोपियों की पहचान 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान छोटा गोविंदपुर शेषनगर निवासी गौरव कुमार उर्फ अमर (26), बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती के मो. इमरान (21), सरायकेला-खरसावां जिला स्थित कपाली तमुलिया के जंबुवन महतो (24) और ललन माझी (28) के रूप में की गई है।

थाना प्रभारी के बयान पर दर्ज हुआ मामला

मामले को लेकर गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार की लिखित रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अहम जानकारियां साझा की, जिसके बाद पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से होती थी। पुलिस अब उसी दिशा में आगे की जांच को कर रही है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !