Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Jamshedpur Accident: गालूडीह में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur: गालूडीह थाना क्षेत्र के दारिसाई गांव के समीप शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में उलदा के पुतड्डु निवासी अरुण महतो (40) जिन्हें स्थानीय लोग पुटी महतो के नाम से जानते हैं, वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना कैसे हुई 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरुण महतो अपनी गाय को लेकर हाईवे पार कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सड़क के बीच से गुजर रहे थे, उसी दौरान जेएच 05 ईडी 7183 नंबर की एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने अचानक नियंत्रण खोते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण महतो सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए और मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना के बाद की परिस्थिति

घटना की सूचना मिलते ही 100 नंबर हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और घायल अरुण महतो को प्राथमिक इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत काफी गंभीर है। घटना के बाद अरुण महतो के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचते ही फूट-फूट कर रोने लगे।
 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !