Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Jamshedpur News: आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान प्रारंभ होगा, एक्शन प्लान तैयार, बेहोश कर पकड़े जाएंगे सांडो, अवारा कुत्तों का होगा नसबंदी

Jamshedpur: एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड एवं पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड प्रदेश महासचिव शशि आचार्य के नेतृत्व में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण से मुलाकात कर शहर में बढ़ती आवारा पशुओं एवं कुत्तों की समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर की मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और गलियों में बढ़ती जंगली/आवारा कुत्तों, सांडों एवं अन्य मवेशियों की संख्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधियों ने बताया कि आवारा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। हाल के दिनों में जंगली सांडों के हमले में कई महिलाएँ गंभीर रूप से घायल हुई हैं तथा कुछ मामलों में मौतें भी हुई हैं। आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएँ भी तेजी से बढ़ रही हैं। इन सभी समस्याओं से अवगत होने के पश्चात भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण ने आश्वस्त किया कि मंगलवार से शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सांड, आवारा पशुओं की पहचान एवं सर्वे के लिए 10 सदस्यीय विशेष टीम का गठन हो चुका है। पशुओं को पकड़ने के लिए एक्शन प्लान तैयार है। बेहोश कर पकड़े गए सांडो को गौशाला रखा जाएगा। वही आवारा कुत्तों का नसबंदी किया जाएगा। कुछ डॉक्टरों के अस्वस्थ होने से काम में देरी हुई थी, उनके स्थान पर अन्य डॉक्टरों की बहाली की प्रक्रिया चल रही है।

शहरी क्षेत्र में प्रभावी संचालन के लिए एमएनएसी, जेएनएसी एवं जुगसलाई नगर पालिका का सहयोग लिया जाएगा। उपायुक्त के निर्देश मिलते ही पंचायत क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा। बैठक में संस्था की महासचिव शशि आचार्या, जिला अध्यक्ष रविंद्र कौर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, स्थानीय मुखिया धर्मदास माडी, उप मुखिया राजू पात्रो सहित अन्य लोग शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !