Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिला के चौका थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सोनू कुमार ने किया। इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई.
जांच के दौरान वाहन के जरूरी कागजात जैसे कि ड्राइविंग लेंसेंस, आरसी, इंटरियंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई. हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने की जांच की गई और जो लोग सीट बेल्ट नहीं पहने थे उन्हें हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के लिए कहा गया. वाहन में लगे काले शीशे की जांच की गई और जो वाहन काले शीशे से लगे थे उन्हें हटाने के लिए कहा गया. ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच की गई.
इस अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया. थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और ड्रिंक एंड ड्राइव करने से बचें. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से न केवल आप अपनी जान बचाएंगे बल्कि दूसरों की जान भी बचाएंगे. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज के लिए यातायात नियमों का पालन करें.